बदमाशों को पुलिस ने लिया हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी
सहसवान,बदायूं। दिनदहाड़े बाइक से बाजार जा रहे दंपति को चार बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया पीड़ित में पीछा करके चारों आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंचकर चारों को हिरासत में ले लिया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
घटना शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के सहसवान से आनंदपुर जाने वाले मार्ग पर जयारत के पास की है थाना जरीफनगर नगर के गांव पड़रिया निवासी धर्मेंद्र सिंह अपनी पत्नी प्रेम पति के साथ ससुराल कोतवाली सहसवान के गांव आनंदीपुर आया हुआ था धर्मेंद्र सिंह अपनी पत्नी और 5 वर्षीय पुत्र श्याम के साथ बाइक से सहसवान सामान खरीदने जा रहे थे पीछे से अचानक चार बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया और प्रेमवती के गले में मंगलसूत्र लूट कर भागने लगे धर्मेंद्र ने इसकी सूचना अपने साले देव श्री को दी देव श्री और धर्मेंद्र ने चारों बाइक स्वरों को पीछा करके पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपितों को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई पुलिस मालमले की छानबीन कर रही है पीड़ित द्वारा चार अज्ञात के खिलाफ शिकायती पत्र दिया जा रहा है
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

