इस्लामनगर कस्बे के मछली बाजार में दो पक्षों हुई जमकर मारपीट छतों से बरसाए ईंट पत्थर
मुकीम अहमद अंसारी
इस्लामनगर, बदायूं। कस्बा के मछली बाजार में दो पक्षों में हुई मारपीट, मारपीट के दौरान छतों से बरसाए ईंट के रोड़े करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए है सभी को इलाज के लिया सीएचसी भेजा गया हैं। पुलिस ने भीड़ को तिर वितर करने के लिए फटकारी लाठियां , सीओ बिल्सी ओर एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
शुक्रवार दोपहर करीब करीब 3 बजे टेम्पो बाला मछली लेकर मछली बाजार जा रहा था । कस्बा में शुक्रवार को मछली बाजार लगती है। जैसे ही मछली बाजार में टेंपो पहुंचा तो मोड़ पर एक मुर्गे का मीट बेचने बाली की पल्सर बाइक दुकान के सामने खड़ी थी तभी टेंपू चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी उसके बाद टेंपू ओर मीट विक्रेता में बाइक ठीक कराने को लेकर बहस शुरू हो गई उसके बाद टेंपू चालक ओर मीट विक्रेता में बाइक ठीक कराने लेकर समझौता हो गया टेंपू चालक का कहना था कि मछली बेचकर शाम को रुपए देने का वादा किया था। उसके बाद टेंपू चालक अपना टेंपू लेकर दूसरे मीट विक्रेता के पास पहुंचा जहां वो अपनी दुकान लगाता है उसके बाद टेंपू चालक ने सारी जानकारी दूसरे मीट विक्रेता को बताई दूसरे मीट विक्रेता ने कहा कि किसी कोई पैसे देने की जरूरत नहीं है, यह बात पहले वाले मीट विक्रेता तक पहुंच गई उसके बाद दोनों मीट विक्रेताओं में मारपीट शुरू हो गई उसके बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने शुरू हो गए दोनो पक्षों ने छतों से ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस फोर्स पहुंचा और भीड़ को तिर वितर करने के लिए पुलिस ने लाठी फटकारी ओर करीब एक दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

