बिना विभागीय अनुमति के अवैध सामग्री के द्वारा लाइन शिफ्टिंग कार्य कराए जाने पर उपखंड अधिकारी ने कराई रिपोर्ट दर्ज 

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। उपखंड अधिकारी जयप्रकाश ने थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि कुसमा देवी पत्नी वीरपाल निवासी ग्राम दौलतपुर के नाम एक निजी एलटी लाइन नलकूप कनेक्शन है। इस लाइन पर 11 केवीए लाइन में बार-बार चेक कर अवैध रूप से 25 केवीए परिवर्तित स्थापित कर एचटी लाइन में परिवर्तित किया जा रहा था जानकारी करने पर पता चला है यह कार्य ग्राम दौलतपुर का ही वीरपाल पुत्र छोटे कर रहा था मौके पर उसे बुलाया गया उससे विभाग की अनुमति मांगी गई तो वह कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका जिससे स्पष्ट है कि उपरोक्त वीरपाल द्वारा बिना विभाग की अनुमति के अवैध विद्युत सामग्री के द्वारा लाइन शिफ्टिंग कार्य कराया जा रहा था।

उपखंड अधिकारी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी वीरपाल कुछ छोटे निवासी दौलतपुर के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!