बिसौली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 53 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। बिसौली विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53 वां जन्मदिन बिसौली कैंप कार्यालय समेत कई स्थानों पर धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कही केक काटकर तो कही पौधारोपण कर मनाया। सपा कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश कॉर्डिनेटर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार सतीश प्रेमी ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खान, पंकज यादव, गौरव प्रधान, सुबोध यादव, विकास यादव, मोनू यादव, जयपाल सिंह यादव, मुकेश पाल, कपिल देव, रवेंद्र यादव, एड. राजीव यादव, राजीव रस्तौगी, सलीम राईन, गुड्डू खान, मुकेश यादव, अवनेश यादव, रामनिवास यादव, साहब सिंह, खजाना देवी, अमित मथुरिया, जुगल किशोर गुप्ता, किशनवीर सिंह यादव, सूरज पाल, विनय कुमार, सुरेन्द्र गुप्ता, एड. के.पी.राना, जयपाल सिंह यादव, सुब्हान खान, प्रकाश प्रजापति, अंकित यादव, सौरभ यादव समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!