नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लेखाकार मोहम्मद इशहाक के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई स्मृति चिन्ह एवं फूल मलाए, शाल उड़ाकर किया सम्मानित
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। नगर पालिका परिषद सहसवान में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले वरिष्ठ लेखाकार मोहम्मद इशहाक के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पालिका अधिकारियों पालिका सदस्य, कर्मचारियों एवं गणमान्य लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
समारोह को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखाकार मोहम्मद इशाहक के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सेवा काल में पूर्ण लगन मेहनत निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जो सेवा की वह अपने आप में एक बेमिसाल सेवा काल है। उन्होंने अन्य स्टाफ कर्मचारियों से भी वरिष्ठ लेखाकार की कार्यशैली को अपने जीवन में अपनाने की अपील की साथ ही मोहम्मद इशाहक, से शेष अपना जीवन परिवार के साथ बिताने को कहा तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही कहा की मोहम्मद इशाहक नगर पालिका कार्यालय में आकर अपने साथियों का हमेशा मार्गदर्शन करते रहे जिससे उनके कार्यों में कभी अवरोध उत्पन्न ना हो।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोहम्मद इशहाक ने अपने सेवा काल के दौरान ईमानदारी, निष्ठा लगन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उनके सरल स्वभाव, मृदभासी व्यवहार और प्रशासनिक अनुभव से नगर पालिका को सदैव लाभ मिला।
इस अवसर पर पालिका परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र शाल उड़ाकर कर सम्मानित किया गया। भावुक माहौल के बीच सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए गए अनुभव साझा किए और उनके सेवाकाल को याद किया।
अपने संबोधन में मोहम्मद इशहाक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कार्यकाल के समय मिले सहयोग पर आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर जलकल प्रभारी खुर्शीद आलम, कमर जमशेद विपिन कुमार सहित अनेक स्टाफ कर्मचारी पालिका सभासद उपस्थित थे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

