उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य सूचना आयुक्त का सहसवान में हुआ दौरा डॉ. रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल,में गरिमामय आगमन

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश का डॉ. रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल, में गरिमामय आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आदित्य गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की तथा स्वास्थ्य सेवाओं, जनहित एवं क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण विचार-विमर्श किया।

हॉस्पिटल परिवार द्वारा श्री स्वतंत्र प्रकाश का पुष्पमाला एवं सम्मान-चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल परिसर में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आगंतुकों के लिए उत्कृष्ट जलपान की भी विशेष व्यवस्था की गई।

श्री स्वतंत्र प्रकाश ने काफी समय तक हॉस्पिटल परिसर में रुककर सभी से आत्मीय मुलाकात की तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके उपरांत वे अपने सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के साथ अपने निवास स्थान के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर डॉ. रामनिवास गुप्ता, डॉ. आदित्य गुप्ता, डॉ. पल्लवी गुप्ता , डॉ. अभिनव गुप्ता , डॉ. अमोल गुप्ता , सौरभ माहेश्वरी तथा अस्पताल प्रबंधक कासिम सहित समस्त हॉस्पिटल परिवार उपस्थित रहा।

डॉ. रामनिवास गुप्ता हॉस्पिटल परिवार स्वतंत्र प्रकाश का हार्दिक अभिनंदन करता है तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना करता है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!