खनन माफिया ने लेखपाल के साथ की दबंगई रेता खनन से भरा हुआ ट्रैक्टर ट्राली पकड़े जाने पर दबंग खनन माफिया लेखपाल से ट्रैक्टर ट्राली छीन कर भागे, 

मुकीम अहमद अंसारी

एसडीएम के आदेश पर एक खनन माफिया सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज:

 

सहसवान, बदायूं। तहसील के ग्राम तैनात दादरा पर तैनात लेखपाल विक्रम सिंह ने एसडीएम सहसवान को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की उसे दादरा से भोगाजीत नगरिया के बीच एक ट्रैक्टर ट्राली जिसमें अवैध रूप से रेता खनन करके ले जाया जा रहा था जिसे मैंने रोककर थाना कोतवाली जरीफ नगर ले जाने लगा की इसी बीच ग्राम दादरा निवासी सूरजपुत्र भगत सिंह बोलोरो गाड़ी संख्या सी एच 01 ए एम0606 से 7/8 दबंग रेता खनन माफिया असलोंह से लैस होकर उतरे, उतरते ही उन्होंने मेरे कब्जे से रेता से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली वही पलट दी और जबरन छीनकर ट्रैक्टर ट्राली ले जाने लगे तो मैं विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने मेरे साथ गाली गलौज मारपीट की सरकारी कार्य में व्यवधान डाला साथ ही मुझे जान से मार देने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए।

लेखपाल द्वारा एसडीम को दिए गए प्रार्थना पत्र पर एसडीएम ने तत्काल थाना जरीफ नगर पुलिस को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर रेता खनन माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

थाना जरीफ नगर पुलिस ने एसडीएम सहसवान के आदेश पर लेखपाल विक्रम सिंह द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर अपराध संख्या 197 धारा 191/3 191/2190 132 221 तथा 4/1 ए 21 खनिज खनन की धाराओं में सूरज पुत्र भगत सिंह निवासी दादरा तथा 5 /6 अज्ञात के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर खनन माफिया की तलाश प्रारंभ कर दी है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!