सेवा निवृत एसडीएम के अर्दली उदयवीर सिंह राठौड़ का दिल का दौरा पड़ने से निधन 

मुकीम अहमद अंसारी

पैतृक स्थान पर शव को ले गए परिवरीजन वहीं किया अंतिम संस्कार

 

सहसवान, बदायूं। एक लंबे समय से तहसील सहसवान में एसडीएम के अर्दली पद पर तैनात रहे (अब सेवानिवृत्त) 61 वर्ष का नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद में बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया!

उदयवीर सिंह राठौड़ लगभग 1 वर्ष पूर्व ही अर्दली पद से सेवा निवृत हुए थे।

परिजन उनके शब को पैतृक गांव भरर्कुइया बदायूं ले गए जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उदयवीर सिंह राठौर के परिचित एवं तहसील प्रशासन के कर्मचारियों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतक आत्मा को ईश्वर से अपने चरणों में स्थान देने तथा इस दुख की घड़ी में परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने का अनुरोध किया।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!