उच्च अधिकारियों के आदेश के बावजूद भी रिलीव नहीं किया जा रहे स्थानांतरित कर्मचारी
सहसवान, बदायूं। जिला अधिकारी के आदेश पर सहसवान तहसील में 3 वर्ष से भी अधिक समय से तैनात राजस्व निरीक्षक रियाजुद्दीन तथा एक लंबे समय से तैनात लेखपाल मनोज यादव विनय ठाकुर जितेंद्र सिंह अंकित सक्सेना का स्थानांतरण कई दिन पूर्व जनपद की अन्य तहसीलों में कर दिया गया है!
राजस्व निरीक्षक रियाजुद्दीन को तहसील बिल्सी लेखपाल मनोज यादव को दातागंज तहसील विनय कुमार को तहसील बिसौली तथा बदायूं सदर तहसील में लेखपाल ठाकुर जितेंद्र सिंह अंकित सक्सेना को स्थानांतरित किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों के बावजूद स्थानांतरित कर्मचारियों को तहसील प्रशासन द्वारा कार्य मुक्त नहीं किया जा रहा जिससे वरिष्ठ अधिकारियों का आदेश हवा हवाई साबित हो रहा है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

