नगर पंचायत में लगायी गयी सेनीटाइजर मशीन

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

टिकैतनगर, बाराबंकी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नगर पंचायत टिकैतनगर प्रशासन द्वारा हैंड सेनीटाइजर मशीन नगर के कई स्थानों पर स्थापित की गई है। यह अत्याधुनिक सेनीटाइज मशीन कहीं न कहीं नागरिकों को कोरोना बचाव की दिशा में उपयोगी साबित होगी। इन मशीनों का शुभारंभ सोमवार को चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता की उपस्थिति में दरियाबाद विधायक सतीश चंद शर्मा ने नगर पंचायत कार्यालय में किया है। विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता के प्रयास से कोरोना व अन्य वायरस से बचाव के लिये इस मशीन को स्थापित किया गया है। ताकि नगर के लोगो को कोराना व अन्य वायरस से बचाव हो सके। इसके अलावा चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने नगर पंचायत टिकैतनगर के चारों मुख्य मार्गों को सेनिटाइज कराया है। लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस एक संक्रामक बीमारी है। बेवजह सड़कों पर न निकले, आवश्यक कार्य होने ही घरों से बाहर निकले। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह, राजकुमार पांडेय, हरीश बिहारी द्विवेदी, सत्यम गुप्ता, सचिन कौशल, अरुण द्विवेदी, रामप्रवेश मौर्या प्रदीप द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

Don`t copy text!