मिथिलेश सेवा संस्थान के कार्यों की हो रही सराहना

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

सिद्धौर, बाराबंकी। मिथिलेश सेवा संस्थान की प्रबंधक पूनम लता ने लाकडाउन दौरान हुई एक गरीब बेटी की शादी में आशीर्वाद स्वरूप 21हजार रुपए की नगद धनराशि दे आर्थिक सहायता प्रदान की। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की वजह से लागू लाक डाउन में उपजी लोगों की समस्याओं को देखते हुए मिथिलेश सेवा संस्थान द्वारा गरीब जरूरतमंदों को भोजन भी मुहैया कराया जा रहा है। विकास खण्ड हरख के आदमपुर भटपुरवा गांव निवासी गरीब मजदूर विश्राम कि पुत्री रोली जिसका विवाह मसौली थाने के डुबकी पुरवा निवासी हरिनाम के पुत्र जितेंद्र के साथ पूर्व में तय हुई थी। लाक डाउन दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व्यवस्था के तहत हुए विवाह अवसर पर पहुंची मिथिलेश सेवा संस्थान की प्रबंधक सचिव पूनम लता ने आशीर्वाद स्वरूप 21हजार रुपए की धनराशि बेटी को प्रदान कर वर वधू के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। यह जानकारी मिथिलेश सेवा संस्थान के सदस्य महेश प्रसाद ने दी। इसके अलावा उक्त संस्थान द्वारा लाक डाउन दौरान सिद्धौर क्षेत्र में गरीब जरूरतमंदों को भोजन स्वरूप लंच पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। अपनी इस नेक नियती को लेकर मिथिलेश सेवा संस्थान जरूरतमंदों के बीच सराहा जा रहा है।

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

Don`t copy text!