गंगा एक्सप्रेस-वे पर दो कारें टकराईं, पांच घायलों में दो गंभीर

मुकीम अहमद अंसारी

इस्लामनगर,बदायूं।थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर मेरठ की तरफ से आ रहीं दो कारें आपस में टकरा गईं।हादसे में आजमगढ़ निवासी दो व्यक्ति घायल हुए हैं, जबकि लखनऊ निवासी दंपती और उनके बेेटे को हल्की चोटें आई हैं।वे अपने गंतव्य लखनऊ चले गए।मेरठ की ओर से आ रही कार आगे वाली कार में भिड़ गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां एक्सप्रेस-वे के बीच में डिवाइडर के पार्क में जा गिरीं।कार सवारों में से एक ने हेल्पलाइन पर फोन कर दिया।तत्काल मदद के लिए एम्बुलेंस क्रेन आदि मौके पर पहुंच गई। आगे वाली कार के घायल आजमगढ़ निवासी राजेश व प्रांजल को बाहर निकालकर उन्हें एंबुलेंस से संभल जिले के बहजोई सीएचसी पर भेजा गया है। वहां से उन्हें मुरादाबाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

इधर,लखनऊ निवासी मोहित किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वह अपनी मां-पिता व बच्चे के साथ गाजियाबाद से अपनी कंपनी की आवश्यक बैठक से वापस लखनऊ लौट रहे थे।उन्होंने बताया कि उनके आगे चल रही कार का टायर फट गया था, जिससे वह अनियंत्रित हो गई। इसी बीच उनकी कार पीछे से आगे वाली कार से टकरा गई।

मोहित ने ही हेल्पलाइन पर फोन कर सहायता मांगी। थाना पुलिस व आसपास के लोग भी सहायता को पहुंच गए।कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया।मोहित के परिजनों के हल्की चोटें आई हैं।वह टैक्सी से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। क्षतिग्रस्त कारों को टोल प्लाजा के पास खड़ा करा दिया है।वहीं, सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हर संभव सहायता प्रदान की।किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!