पुत्र गया था छत पर टहलने, दबंग महिला व उसकी पुत्री ने पुत्र के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। थाना कोतवाली सहसवान की ग्राम नदायल निवासिनी आसमा पत्नी कामिल ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पुत्र अल्पेश छत पर टहलने गया था जहां परिवार की ही दबंग महिला शबनम पत्नी रशीद उसकी पुत्री फिजा ने मेरे पुत्र को लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया शोर मचाए जाने पर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी महिलाएं जान से मार देने की धमकी देकर भाग गई।
पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 358 धारा 115/2 351 / 3 के अंतर्गत दबंग महिला शबनम उसकी पुत्री फिजा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायल अल्पेश को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

