आगामी कावड़ यात्रा को लेकर कावड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का एसडीएम प्रियंका कुमारी ने लिया जायजा।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। आगामी कावड़ यात्रा को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। इस दौरान एसडीएम प्रियंका कुमारी ने कावड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
बुधवार को उप जिलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने पुलिस के साथ रानेट चौराहा एवं औरछी चौराहे का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक वार्ता में कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान कोई अव्यवस्था या असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

