सहसवान, बदायूं। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने तहसील कार्यालय में उप जिला अधिकारी की अध्यक्षता में चल रहे समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में बताया की ग्राम नाधा में स्थापित राजकीय इंटर कॉलेज में अधिकांश विषयों के शिक्षकों के कई माह से रिक्त पद चल रहे हैं जिसके कारण विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को अध्ययन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ज्ञापन में बताया की महत्वपूर्ण विषय अंग्रेजी गणित के शिक्षक नहीं है जिसके कारण बच्चों को उपरोक्त विषय की शिक्षा के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। शिक्षकों के विद्यालय में न होने से बच्चे इधर-उधर उछल कूद करते रहते हैं जिससे विद्यालय का माहौल भी खराब होने के आसार बनते जा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने उप जिलाधिकारी से तत्काल ग्राम नाधा में स्थापित राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पदों को तत्काल भरे जाने की मांग की है अन्यथा की स्थिति में उन्हें आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

