घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा मौत,  पति पुलिस की हिरासत में

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। मंगलवार देर रात हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, कटरा सआदतगंज चौकी क्षेत्र के गांव बीहट निवासी आशीष का अपनी पत्नी मोहिनी (36 वर्ष) के बीच काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। मंगलवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर पति ने धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

 

दो बेटे और दो बेटियां हैं…

 

पुलिस टीम के साथ रात में ही फॉरेंसिंक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने बताया कि आशीष और मोहिनी ने 14 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं।

 

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह के मुताबिक, घटना के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और वारदात के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!