भाजपा नेता विक्रांत यादव ने किया भारत हेल्थ सेंटर व हरिबोल मेडिकल स्टोर का उद्घाटन
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। सहसवान क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बुधवार को अकबराबाद-हरदत्तपुर रोड, पर नव निर्मित भारत हेल्थ सेंटर एवं हरिबोल मेडिकल स्टोर का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव के द्वारा सम्पन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फीता काटने के बाद विक्रांत यादव ने सेंटर का निरीक्षण किया और कहा कि “स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। भारत हेल्थ सेंटर के माध्यम से आम जनता को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। हरिबोल मेडिकल स्टोर से क्षेत्रवासियों को जरूरी दवाएं आसानी से मिल सकेंगी।”
उन्होंने केंद्र सरकार व राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि भाजपा हमेशा से जनसेवा और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है।
इस अवसर पर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, भाई एवरन यादव, अवनीश यादव, सुरेंद्र यादव, तिलक सिंह, अशोक यादव सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

