भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, राहुल महेश्वरी बने अध्यक्ष फिरोज अंसारी को संयुक्त महामंत्री, युवा के अध्यक्ष बने नदीमुल हक

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बदायूँ से पधारे जिला अध्यक्ष वीरेंद्र ढिगड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नगर के व्यापारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी में राहुल माहेश्वरी को अध्यक्ष, फ़िरोज़ अंसारी को संयुक्त महामंत्री, शमसूल हक़, अम्बरीश सर्राफ एवं अताउर रहमान को उपाध्यक्ष तथा राजीव माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।


युवा व्यापार मंडल की टीम में नदीमुल हक़ को युवा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं तफ़ज़ील अहमद और शहबाज़ अंसारी (शब्बू) को मंत्री मनोनीत किया गया। उनकी सक्रिय सामाजिक भागीदारी, युवाओं के बीच लोकप्रियता तथा व्यापारियों के हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन पर विश्वास जताया । नगर के व्यापारियों ने आशा व्यक्त की कि नदीमुल हक़, तफ़ज़ील अहमद और शहबाज़ अंसारी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
युवा टीम में विनीत कांत को महामंत्री, शिशिर माहेश्वरी, तनुज बजाज एवं मोनिस हुसैन को उपाध्यक्ष, रोहित माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष तथा शरद असावा, रज़ी अहमद, तफ़ज़ील अहमद, शहबाज़ अंसारी (शब्बू), सगीर अहमद और रवि को मंत्री बनाया गया। शाहिद हुसैन को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वीरेंद्र ढिगड़ा ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारी समाज की समस्याओं को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का आह्वान किया।
समारोह के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी गईं। विशेष रूप से युवा अध्यक्ष नदीमुल हक़, मंत्री तफ़ज़ील अहमद तथा मंत्री शहबाज़ अंसारी (शब्बू) के मनोनयन पर व्यापारियों एवं नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!