सहसवान में आजाद समाज पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सरकार पर साधा निशाना
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। बुधवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव डॉ. तौहीद आलम के आवास पर सहसवान में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति, खराब सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
प्रेस वार्ता में डॉ. तौहीद आलम ने कहा कि सहसवान विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी को सरकार बनाने का अवसर मिलता है तो क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी। इनमें कक्षा 1 से 12वीं तक मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, जर्जर सड़कों का निर्माण और गड्ढामुक्त अभियान, प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली तथा प्रत्येक गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और योग्य चिकित्सकों की व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रमुख प्रस्ताव हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सहसवान के प्रत्येक नागरिक तक विकास और सामाजिक न्याय पहुंचाना है।
इस अवसर पर पार्टी और भीम आर्मी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें सजीव सागर (मुख्य मंडल प्रभारी, बरेली एवं प्रदेश संगठन सचिव), डॉ. तौहीद अली (प्रदेश सचिव एवं 113 विधानसभा प्रभारी), बीरू भारती (जिला अध्यक्ष, भीम आर्मी, बदायूं), बाबू चौधरी (जिला अध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी, बदायूं), रवि भाटरी (मंडल प्रभारी, भाईचारा, बरेली), जेची सागर (जिला महासचिव), वादाम सिंह (जिला संगठन मंत्री, भीम आर्मी), शाकिर अंसारी (जिला उपाध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी), जसबीर सिंह (जिला प्रभारी) तथा जुबेर गाजी (जिला अध्यक्ष, भाईचारा मुस्लिम समाज) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए गए वादे और दावे डॉ. तौहीद आलम एवं पार्टी नेताओं के बयान हैं। इनके क्रियान्वयन की संभावना भविष्य की राजनीतिक परिस्थितियों और सरकारी निर्णयों पर निर्भर करेगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

