नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश प्रेम और एकता का संदेश देते हुए इस यात्रा में भाग लिया। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम के नारे लगाए और नगर का माहौल देश भक्तिमय बना दिया। यह तिरंगा यात्रा ब्लाक कार्यालय से शुरू होकर एम – एफ से गुजरती हुई अटल चौक तक निकाली गई। इस दौरान देशभक्ति के नारे और भारत माता के जयकारे लगाए गए जिससे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा में तैनात रहे। उन्होंने भी भारत माता के जयकारे लगाए और लोगों को राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव जगाने के लिए प्रेरित किया। भाजपा के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!