सहसवान, बदायूं। अल-हफीज एजुकेशनल एकेडमी में विद्यार्थी परिषद के चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं अनुशासित तरीके से सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। चुनाव हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन, डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन एवं कल्चरल सेक्रेटरी के पदों के लिए हुआ।
हेड बॉय के लिए अमीर हमजा एवं हैदर अली; हेड गर्ल के लिए जन्नत नबी एवं नशरा फातिमा; स्पोर्ट्स कैप्टन के लिए आलिया, हुजैफा, इल्मा, मोहम्मद फैज़, राफिया एवं उरूज़; डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन के लिए अलायका खान, हम्माद अली, इफरा एवं शादान तथा कल्चरल सेक्रेटरी के लिए अब्बाद अनवर, उमैमा शहनवाज़, ज़ारा एवं ज़ोहा उम्मीदवार थे।
चुनाव का संचालन अफ़ज़ल हुसैन एवं राजेश यादव ने किया तथा प्रशासनिक हेड अज़ीम अहमद एवं प्रधानाचार्य निशात फारूकी ने चुनाव प्रक्रिया का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मतदान किया।
इस चुनाव के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतंत्र, मतदान, नेतृत्व एवं जिम्मेदारी के मूल्यों को समझने और व्यवहार में अपनाने का अवसर मिला। विद्यालय में ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान दे सकेंगे।
परिणामों में हैदर अली हेड बॉय, नशरा फातिमा हेड गर्ल, मोहम्मद फैज़ स्पोर्ट्स कैप्टन, शादान डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन तथा उमैमा शहनवाज़ कल्चरल सेक्रेटरी चुने गए। विद्यालय प्रशासन ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

