मदरसा गुलशन ए इस्लाम एवम मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के तत्वाधान में निकाली गई तिरंगा यात्रा।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। नगर में मदरसा गुलशन ए इस्लाम एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयुक्त प्रयासों से नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ पठान टोला मदरसे से हुआ। तिरंगा यात्रा मीरा साहब, गाजी मोहल्ला, बजरिया से चौधरी मोहल्ला होते हुए तहसील प्रांगण में पहुंची। यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे।यात्रा में मदरसा छात्रों ने भी भाग लिया। एसडीएम गौरव आर्या ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। तहसील परिसर भारत माता की जय के उद्घोष से गूंजता रहा।एसडीएम गौरव आर्या ने छात्रों को संबोधित कर यात्रा का समापन कराया। मदरसा प्रशासन ने बच्चों को मिठाई वितरित कराई। इस मौके पर मदरसे के मौलाना शोएब नूरी, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत संयोजक मोहम्मद कमर चौधरी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

