चोरी और सीना जोरी बकरी से खेत में कराते हैं नुकसान, विरोध करने पर की मारपीट गाली गलौज जान से मार देने की थी धमकी
मुकीम अहमद अंसारी
“दो भाइयों सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज”
सहसवान, बदायूं। सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद भूड निवासी बालवीर पुत्र महेंद्र पाल ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की पड़ोसी ओमकार, टीटू पुत्र हरिश्चंद्र हरिश्चंद्र पुत्र जयवीर अपनी बकरी खुली छोड़ देते हैं जो खेतों में तथा घर में घुसकर नुकसान करती है विरोध करने पर उपरोक्त लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया शोर मचाए जाने पर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।
बालवीर के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 412 धारा 115/2, 352, 351 / 3, 117 / 2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। तथा घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

