कारगिल युद्ध के वीर शहीद हरिओम सिंह की जन्मजयंती के उपलक्षय में तिरंगा यात्रा निकाली गई 

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। कारगिल युद्ध के वीर शहीद हरिओम सिंह की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को विकासखंड वजीरगंज से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ वजीरगंज ब्लॉक प्रमुख एवं शहीद की पत्नी गुड्डी देवी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन कुंवर प्रताप सिंह शिवम के नेतृत्व में किया गया।

तिरंगा यात्रा विकासखंड कार्यालय वजीरगंज से शुरू होकर वजीरगंज नगर, सैदपुर और बगरैन होते हुए कारगिल शहीद हरिओम सिंह के स्मारक हरिओम नगर इटोआ पहुंची। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल नजर आया और लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाकर वीर शहीद को याद किया। यात्रा में मंडल अध्यक्ष वजीरगंज राघव चौहान, मंडल अध्यक्ष बगरैन रितेश चौहान, बिसौली ग्रामीण अध्यक्ष सुनील सिंह, बिसौली नगर मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लखन सिंह, दीपेश वार्ष्णेय, अंबुज सिंह, अनुराग सिंह, आशीष कुमार सिंह, भुवेंद्र सिंह, संजू सिंह, अर्जुन राठौर, सैदपुर चेयरमैन इशरत अली खान, पूर्व चेयरमैन विकार अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। यात्रा के समापन पर शहीद स्मारक पर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीद हरिओम सिंह को श्रद्धांजलि दी और देश की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!