उ0 प्र0 लेखपाल संघ ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से लेखपालों के खिलाफ की जा रही ट्रैप कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से लेखपालों के खिलाफ की जा रही ट्रैप कार्रवाइयों के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी बाँह पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील बिसौली के अध्यक्ष अमित कुमार ने आरोप लगाया की हाल के दिनों में लेखपालों के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण तरीके से झूठी ट्रैप कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनकी सेवा, सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक जीवन प्रभावित हो रहा है। संघ के तहसील मंत्री संदीप कुमार ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 22 अगस्त प्रदेश की सभी तहसीलों में थाना समाधान दिवस का बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी लेखपाल सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक तहसील मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना देंगे। इस दौरान अनमोल मिश्रा, राहुल सिंह, मोहित शर्मा, शिव हरी पंकज, नेमसिंह, शोभित कुमार, श्रीधर मिश्रा, दीपक चौधरी, सुमित कुमार, मोनू कुमार, गुरमीत सिंह, अरविंद कुमार, लोकपाल सिंह, श्रीदत्त शर्मा आदि लेखपाल प्रमुखता से मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

