बाराबंकी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दादरा मे आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया ।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
बाराबंकी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दादरा मे आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया ।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दादरा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण करते हुए ओपीडी, लेबर रूम, दवा कक्ष, जाँच कक्ष सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दादरा की चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम चौधरी, फार्मासिस्ट, एएनएम संगीता स्व केंद्र पर संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया गया। केंद्र परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई।
निरीक्षण के दौरान परिवार कल्याण महानिदेशक
डॉ. वंजना खरे,प्रशिक्षण एवं संयुक्त निदेशक डॉ. शोभा मिश्रा, डॉ. कमलेश यादव मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन गौतम अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागाँव, डॉ. राधेश्याम गौड़ उपस्थित रहे।

