उप जिलाधिकारी ने कार्यालय में फरियादियों की समस्याओं को सुना

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। सोमवार को उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

एसडीएम प्रियंका गोयल ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जोर दिया कि पीड़ित या शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से बार-बार चक्कर न लगाने पड़े पीड़ितों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम प्रियंका गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर मिलने वाली हर शिकायत को अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर दूर करें। यह शिकायतें अपने मातहत कर्मचारी के भरोसे नहीं छोड़नी हैं। इनको वे खुद निपटाएं। इस दौरान नायब तहसीलदार मो. हारिस आदि उपस्थित रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!