रक्षाबंधन पर बदायूं में कड़ी सुरक्षा, डीएम ने दिए विशेष सतर्कता के निर्देश

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय ने जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा।

 

रक्षाबंधन पर महिलाओं और पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को फ्री बस सेवा का तोहफा

पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं के बसों, रेलमार्ग तथा अन्य साधनों से आवागमन को देखते हुए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों, बस एवं रेलवे स्टेशनों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने और आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा है।

 

 

रेलवे एवं बस स्टेशनों पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग और सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था करने, खराब बसों की पूर्व में मरम्मत कराने तथा बसों का संचालन निर्धारित गति एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप कराने को कहा गया है।

सम्भल के इस गाँव मे नही मनाया जाता रक्षाबंधन का त्यौहार

डीएम ने नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों को पर्व के दौरान साफ-सफाई और पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसी घटना या विवाद की सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं उप जिलाधिकारी को तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करने तथा उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

रक्षाबंधन पर खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ने के मद्देनजर सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन को मिठाई, रंगीन मिठाई, रंगीन कचरी समेत अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए बाजारों में अभियान चलाकर छापेमारी एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। मानकों के विपरीत खाद्य पदार्थ पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

नेशनल हाइवे पर सामने गौवंश आ जाने से पलटी पिकअप तीन सत्संगियों की मौत 15 घायल

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने को कहा है। साथ ही उन्होंने आमजन से रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाने की अपील की है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!