पुलिस व डाक्टरों एवं मीडियाकर्मियों का हुआ सम्मान

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। कोरोना से जंग में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वाहन करने वाले कर्मवीरो का थाना सफदरगंज में मोदी टीम सपोर्टर संघ के पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र व कर्मवीर योद्धा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। देश के हर कोने में कोरोना वायरस से जंग जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह कर रहे पुलिसकर्मी डाक्टर सफाईकर्मी व मीडियाकर्मियों को कर्मवीर योद्धा का सम्मान दिया जा रहा है। बुधवार को टीम मोदी सपोर्टर संघ के प्रदेश संयोजक दीन दयाल गुप्ता व जिलाध्यक्ष शोभित तिवारी के नेतृत्व में सफदरगंज थाना पर थाना प्रभारी सन्दीप कुमार राय एसआई सुधान्श मिश्र ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह पत्रकार अमित त्रिवेदी नूर मोहम्मद अखिलेश वर्मा सहित सभी पुलिसकर्मियों को अंग वस्त्र भेट कर कर्मवीर योद्धा का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अयोध्या मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी जिला उपाध्यक्ष सुधीर वर्मा जिला प्रभारी अंकज वर्मा जिला महामंत्री रंजीत शर्मा जिला संयुक्त मंत्री रामेश जायसवाल जिला कार्यकारिणी सदस्य आकाश जायसवाल विधानसभा अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता जिला सचिव इन्द्रपाल सिंह आदि टीम मोदी सपोर्टर संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!