पानी की टंकी के कमरे से बैटरी पैनल सोलर ले गए ट्यूबवेल ऑपरेटर ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। जनपद के थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम खोसारा मैं निर्माणाधीन पानी की टंकी के ट्यूबवेल ऑपरेटर विजेंद्र पाल पुत्र रामप्रसाद ने थाना बिल्सी पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वह पानी की टंकी के कमरे को बंद करके अपने घर चला गया जब लौट कर आया को पता चला कमरे में रखा ईस्टमैन कंपनी के दो बड़ी बैटरी, पैनल सोलर तथा एक फ्यूज कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है।

थाना पुलिस ने विजेंद्र पाल ऑपरेटर के प्रार्थना पत्र पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध संख्या 382 धारा 305 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!