परिजन घर में सोते रहे युवती प्रेमी के साथ हुई रफू चक्कर पीड़ित पिता ने एक आरोपी के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। थाना कोतवाली ज़रीफ़ नगर क्षेत्र के एक ग्राम निवासी इंग्लिश पिता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह परिवार के साथ सो रहा था 11:30 बजे के लगभग उसकी 15 वर्षीय नाबालिक पुत्री को थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम मसूदपुर खंडवा निवासी मोनू पुत्र भूरे सिंह बहला फुसलाकर कहीं अज्ञात जगह ले गया। पुत्री को कई स्थानों पर तलाश किया परंतु वह नहीं मिली।
पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी मोनू पुत्र भूरे सिंह के विरुद्ध अपराध संख्या 252 धारा 137/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

