थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा भूसा चोरी की घटना का किया खुलासा, 03 अभियुक्त गिरफ्तार।                        

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में अपराधियो की गिरफ्तारी एवं अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना फैजगंज बेहटा पर पंजीकृत अभियोग के अनावरण हेतु थाना फैजगंज बेहटा पर गठित टीम द्वारा सफल अनावरण करते हुए मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1-वीरपाल पुत्र मनोहर सिंह 2- परमवीर उर्फ नन्हे पुत्र बीरपाल 3-अरविन्द पुत्र वीरपाल नि0गण हनुमान गढी थाना चन्दौसी जिला सम्भल को मो0सा0 जोडकर बनाये गये 03 पहिया रिक्शा पर चोरी का भूसा ले जाते हुए ओरछी से चन्दौसी की तरफ जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार किया गया । अभियोग मे विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!