सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी पीडीए छात्र जागरूकता एव॔ सदस्यता अभियान चलाया गया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर एवं समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष जाहिद गाजी के नेतृत्व में जनपद बदायूॅ में चलाए जा रहे ‘समाजवादी पीडीए छात्र जागरूकता एवं सदस्यता अभियान’ के तहत बुधवार को 112 विधानसभा क्षेत्र बिसौली में समाजवादी छात्र सभा के सदस्यता कार्यक्रम में प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी खुशबू अली के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोर्डिनेटर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग “भारत सरकार” सतीश प्रेमी ने पहुंचकर भारी संख्या में छात्रों एवं युवाओं को पार्टी से जोड़कर सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतीश प्रेमी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा को रोज़गार से जोड़ते हुए शिक्षा नीति में आमूलचूल परिवर्तन कर शिक्षा को पारदर्शी बनाया जाएगा। संतुष्ट छात्र और नौजवान देश, प्रदेश के विकाश की मुख्य धुरी है। जिनके बिना कोई प्रदेश खुशहाल नहीं हो सकता। प्रदेश सचिव खुशबू अली ने कहा कि छात्र सदस्यता अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और उसमें शिक्षा संबंधित अपने सुझाव भी दें। जिससे कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उनकी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। जिलाध्यक्ष ज़ाहिद ग़ाज़ी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश की सोच और उनके संदेश को जन-जन तक पहुँचाकर इस मुहिम को अधिक मजबूत बनाएं, जिससे कि प्रदेश में छात्रों नौजवानों की मुख्य भूमिका में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जा सके।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लोहिया बहिनी सोमेश प्रताप सिंह, राजीव यादव, विनोद यादव, विधानसभा अध्यक्ष अंशुल यादव, अरविंद यादव, प्रिंस कुमार भट्ट, आदित्य यादव, विकास पटेल, रविंद यादव, कपिलदेव, कृष्णवीर सिंह यादव, जितेश कुमार पाल, मो. शाकिर आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!