सहसवान: विद्युत विभाग के SE अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान हॉस्पिटल समेत 2 बड़े प्रतिष्ठानों पर चोरी पकड़ी – मचा हड़कंप।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। विद्युत विभाग ने गुरूवार को नगर के हाई लॉस फीडर टाउन-1 पर अधीक्षण अभियंता बदायूं अजय कुमार और अधिशासी अभियंता उझानी के नेतृत्व में विभाग की टीम ने सर्जिकल स्ट्राइक की, कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
टीम ने नगर में हॉस्पिटल और एक अन्य बड़े कॉमर्शियल परिसर में चल रहे बिजली चोरी के खेल का पर्दाफाश कर दिया। कुछ जगहों पर चोरी पकड़े जाते ही परिसर संचालकों के होश उड़ गए। विभाग ने मौके पर ही वीडियोग्राफी कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है, अब लाखों के जुर्माने और FIR तय है।
इतना ही नहीं, टीम ने बकायेदारों पर भी अपना शिकंजा कसा। 60 से ज्यादा बड़े बकायेदारों की बत्ती गुल कर दी गई और मौके पर ही 5 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई।
अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने दो टूक चेतावनी दी है “चोरी करनी है तो अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहो। यह अभियान लगातार जारी रहेगा, अगला नंबर किसी भी चोर का हो सकता है।”
विभाग के इस रौद्र रूप को देखकर पूरे सहसवान में विद्युत चोरों में हड़कंप मचा हुआ है दौरान उझानी अवर अभियंता व सहसवान उपखंड अधिकारी जय प्रकाश सहित आदि स्टाफ मौजूद रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

