सहसवान,बदायूं। कोतवाली क्षेत के कछला रोड पर डोरीलाल चौराहे के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सहसवान थाना क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी प्रताप (22) पुत्र अमर सिंह और संजीव (20) पुत्र रामदास बाइक से कछला की ओर से सहसवान जा रहे थे। इसी बीच गांव बड़ेरिया निवासी विनेश (25) पुत्र मलखान और मलखान (60) पुत्र रोहन बाइक से सहसवान से कछला की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक सवार डोरीलाल चौराहे के पास पहुँचे दोनों बाइको में आमने-सामने ज़ोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी सहसवान में उपचार के दौरान प्रताप और मलखान की मौत हो गई। वहीं घायल विनेश और संजीव की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भर शवो को सील कर पीएम हेतू ज़िला मुख्यालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

