ससुरालियों के उत्पीड़न से आहत युवक ने खेत में खड़े पेड़ पर लगाई फांसी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे लटके शव को उतारा
मुकीम अहमद अंसारी
मुजरिया,बदायूं। थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव पातर चौहा में एक 22 वर्षीय नवविवाहित युवक ने शादी के लगभग ढाई माह बाद ससुराल पक्ष व पत्नी द्वारा उत्पीड़न के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव पातर चौहा निवासी चमन यादव पुत्र चंद्रकेश यादव, उम्र 22 वर्ष की शादी इसी वर्ष 06 जुलाई 2026 को गांव सबदलपुर निवासी नेहरू यादव की पुत्री मीना के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी।
परिजनों के अनुसार विगत रात्रि ससुराल पक्ष के लोग चमन के घर आए और रात में गाली-गलौज व मारपीट की। इस घटना से आहत होकर चमन सुबह नाराज होकर घर से निकल गया और अपने ही खेत पर जाकर अंगोछे से गले में फंदा डालकर चन्दनिया के पेड़ पर फांसी लगा ली।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष मुजरिया नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं जिला मुख्यालय भेजा।
मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष व पत्नी पर मानसिक उत्पीड़न, गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना मुजरिया में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है।
बताया जाता है कि मृतक चार भाइयों में बड़ा था और इसी वर्ष इंटर की परीक्षा में उत्तीर्ण हुआ था। नवविवाहित की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुरे गांव में मातम छाया हुआ है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

