गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-कैंटर की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत, चार घायल
मुकीम अहमद अंसारी
संभल-बदायूं सीमा के पास हुआ दर्दनाक हादसा, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
बदायूं/संभल। गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा संभल-बदायूं सीमा के पास बताया जा रहा है, जहां तेज रफ्तार कार की कैंटर से जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत होने की बात सामने आई है। महिला समेत घायल तीन लोगों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

