प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान में मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता का आयोजन, मुख्य अतिथि रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। प्रधानमंत्री जी के 25 वर्ष के सेवाकाल और विकसित भारत 2047 की संकल्पना को लेकर मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान में भव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

विकास क्षेत्र सहसवान स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कला प्रदर्शनी, पोस्टर, भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव मौजूद रहीं उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई कला प्रदर्शनी एवं पोस्टरों का अवलोकन किया।

 

अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का 25 वर्ष का सेवाकाल सेवा और समर्पण का प्रतीक है और विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

 

इस अवसर पर नोडल अधिकारी नीतू चौधरी, प्रधानाचार्या राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहसवान, प्रमोद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम सहाय बिन्द, जिला विद्यालय निरीक्षक लाल यादव भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री चौधरी पुत्तन आजाद, नगर मंडल महामंत्री दीपक माहेश्वरी, महामंत्री देवेंद्र प्रजापति, नगर मंत्री महिपाल कश्यप, भाजपा नेता, सुभाष गोंड, सहित क्षेत्र के कई प्रधानाचार्य, शिक्षक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!