सहसवान, बदायूं। थाना सहसवान महिला डेस्क मिशन शक्ति टीम ने शुक्रवार को पिंकी पत्नी सूरज पुत्री अतर सिंह निवासी ग्राम कमालपुर जल्लू नगर थाना जरीफनगर ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसके ससुराल जनो द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है, गाली गलौज व मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया।
उक्त प्रार्थना पत्र को मिशन शक्ति केंद्र पर शुक्रवार को काउंसलिंग के लिए लगाया गया। काउंसलिंग के दौरान पाया गया कि दोनों पक्षों में घरेलू छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी हुई थी।
दोनों पक्षों की काउंसलिंग के बाद आपसी सहमति से एक दूसरे के साथ रहने के लिए सहमत हुए व समझौता किया गया। आवेदिका पिंकी ने बताया कि हम दोनों पति-पत्नी अब साथ ही रहेंगे, अभी मैं 15 दिन के लिये मायके अपने माता-पिता के साथ जा रही हूं, 15 दिन बाद मैं राजी-खुशी अपने पति के साथ ससुराल चली जाऊंगी।
शुक्रवार को आवेदिका को उसके पिता अतर सिंह निवासी ग्राम शेखूपुर सैदपुर थाना सहसवान के साथ सकुशल भेजा गया।
मिशन शक्ति केंद्र पर समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए एक दूसरे को मिलाया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

