पुलिस ने स्मैक के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

टिकैतनगर, बाराबंकी। टिकैतनगर क्षेत्र अन्तर्गत बहोरिकपुर- खमोली संपर्क मार्ग पर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। बताते चले कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध व अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण के दिशा निर्देशन व सीओ रामसनेहीघाट के पर्यवेक्षण में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश वर्मा के नेतृत्व में टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को बहोरिकपुर-खमोली सम्पर्क मार्ग पर सुबह 8 बजे 100 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। वही अभियुक्त तौसीफ पुत्र सगीर निवासी मगरौडा को गिरफ्तार कर थाना टिकैतनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गयी है।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

 

Don`t copy text!