ईद पर करें कोरोना वायरस से निजात मिलने की दुआ: वहीद

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

देवा शरीफ, बाराबंकी। समाजसेवी अब्दुल वहीद ने सभी को ईद की मुबारकबाद पेश करते हुए कहा है कि इस पाकीजा त्यौहार के मौके पर सभी सम्मानित नागरिक यह संकल्प दोहराएं कि मुल्क में फैले घातक कोरोना वायरस को जड़ से मिटा कर ही दम लेंगे। इसके लिए सभी लोग सरकार द्वारा लागू किए गए नियम कानून को पूरे तन मन से अपनाते हुए मास्क का इस्तेमाल करेंगे। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग हर हाल में बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी लड़ाई को जीतने के लिए दृढ़ निश्चय बेहद जरूरी होता है और कोरोना वायरस मामले में बचाव के अलावा अन्य कोई भी रास्ता ना होना काफी पहले ही सभी की जानकारी में है। हालांकि कोरोना वायरस संबंधी लॉकडाउन में काफी कुछ कठिन महसूस होता है लेकिन हालात ही कुछ ऐसे हैं। जिनमें हिम्मत और हौसला बनाए रखने के सिवाय और कोई चारा ही नहीं है। उन्होंने कहा खासतौर पर मुस्लिम समुदाय से अपील की कि ईद की नमाज अपने अपने घरों में अदा करके अल्लाह से दुआ करें की कोरोना वायरस से फैली महामारी से मुल्क को जल्द से जल्द निजात मिले। ताकि जिंदगी एक बार फिर सामान्य रूप से बसर हो सके।

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

Don`t copy text!