आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका सम्मान समारोह का आयोजन विधायक के नेतृत्व में हुआ संपन्न मुख्यमंत्री द्वारा सजीव प्रसारण में सुना मानदेय वृद्धि का संदेश
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
हैदरगढ़ बाराबंकीl तहसील क्षेत्र हैदरगढ़ ब्लॉक सभागार में विधायक दिनेश रावत के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्री/ सहायिका सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ l
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित से की गई बाल विकास पुष्टाहार और राज्य मंत्री बेबी रानी व माननीय योगी का लाइव प्रसारण दिखाया गया महिला सशक्तिकरण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान और मानदेय वृद्धि का संदेश सुना गयाl उपरोक्त कार्यक्रम में हैदरगढ़ परियोजना की सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया व सहायिकाओ ने कार्यक्रम में प्रतिभा किया।
इसी क्रम में ममता यादव सीमा श्रीवास्तव संगीता रावत कांति अनीता ममता शर्मा राजकुमारी को प्रशस्तिपत्र देकर विधायक दिनेश कुमार रावत व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह द्वारा सम्मानित किया गया किया गया
आपको अवगत करा दें कि कार्यक्रम के चलते ही ईशा पुत्री लव कुश आयांश पुत्र सर्वेश का अनप्रासन्न संस्कार तथा आरती सराय रावत व नीलम रनापुर की गोद भराई भी की गई । उपरोक्त कार्यक्रम के आयोजन में बाल विकास परियोजना के सभी अधिकारी कर्मचारी सहित भाजपा नेता रामदेव सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज दीक्षित कृष्ण कुमार सिंह मुन्नू
मोहित मिश्रा हैदरगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार विक्रम सिंह राम किशोर सोनू बाजपेई महेश अग्रवाल सहित दर्जनों गणमान्य की गरिमा में उपस्थित रही।

