सहसवान,बदायूं। मंगलवार को थाना सहसवान कोतवाली ने एसएसपी के ‘ वारंटी’ अभियान के तहत सहसवान पुलिस ने सुबह से ऐसा जाल फैलाया कि एक नहीं, दो नहीं, पूरे चार-चार आरोपी एक साथ हवालात में बंद हो गए।
सबसे दिलचस्प गिरफ्तारी रही गोपालगंज की परवीन की। 2014 से कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने की बजाय फरार चल रही थी। पुलिस को लगा अब नहीं मिलेगी, लेकिन महिला उपनिरीक्षक शिवानी सिंह ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर उसे घर से ही उठा लिया। मोहल्ले में चर्चा है – अब महिला अपराधी भी सुरक्षित नहीं।
बड़ेरिया वाले केस में चली। पिछले महीने पानी के लिये ऐसा घमासान मचा कि 9 लोगों के सिर फूट गए, लाठियां टूट गईं। पूरा गांव दहल गया था। इसी केस में फरार चल रहे 3 मुख्य लठैत – रवेन्द्र, धनुपाल और विमलेश को आज सिद्ध बाबा मंदिर के पास से पुलिस ने उस वक्त दबोच लिया जब वो कछला रोड से भागने की तैयारी में थे। पुलिस ने उनकी वो 3 खूनी लाठियां भी बरामद कर ली हैं, जिनसे उन्होंने कहर बरपाया था।
थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद पूरे सहसवान यह चर्चा बनी कि अब अपराधियों की खैर नहीं।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

