फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई गंभीर धाराओं में था वांछित

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। थाना सहसवान पुलिस ने विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कामिल पुत्र इसरार उर्फ बिदू, निवासी मोहल्ला रुस्तम टोला, थाना सहसवान, जनपद बदायूं के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धारा 191(2), 333, 115(2), 351(3), 109, 181(1) एवं 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज था और वह फरार चल रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम में श्री कमल सिंह, 908 चंद्रशेखर तथा हिमांशु समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!