सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, कई वाहनों के चालान
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सहसवान कोतवाली पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार दूसरे दिन नगर के मोहल्ला शहवाजपुर स्थित छह सड़का पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर उतरकर वाहनों की जांच की।
चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस तथा बाइक पर तीन सवारी मिलने पर पुलिस ने कई वाहनों के चालान किए। पुलिस की सख्ती के चलते वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
इसके साथ ही सड़क के किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमणकारियो,के विरुद्ध कार्यवाही करते चालान काटे।
थाना प्रभारी नरेश कुमार ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाने की अपील की। वहीं दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

