मुख्य विकास अधिकारी गामिनी,सिंगला(आई.ए.एस.)के द्वारा किया गया उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं का निरीक्षण

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला के द्वारा उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई,साथ ही रिकॉर्ड रूम, कॉन्फ्रेंस रूम का निरीक्षण किया गया एवं सुधारात्मक निर्देश दिए गए,सीसीटीवी कैमरे इत्यादि को चेक किया गया, कार्मिकों के पटल को चेक किया गया, कार्यदाई संस्था द्वारा जो कार्य किया गया है वह इन्वेंटरी के अनुसार है अथवा नहीं उसकी भी समीक्षा की गई, यूपीसिडको के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया कि जो भी रिनोवेशन के कार्य में सुंदरीकरण की कमियां है उनको जल्द से जल्द पूरा करें, साफ-सफाई का ध्यान रखें निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) श्री हरिओम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यदाई संस्था यूपीसिडको के अधिशासी अभियंता एवं अवर अभियंता के साथ परिवहन विभाग के कर्मचारी एवं प्रवर्तन सिपाही उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!