जहांगीराबाद थानाध्यक्ष ने किया पौध रोपण
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी। जल की तरह पेड़-पौधे भी हमारे जीवन का अविभाज्य अंग हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वास्तु में पेड़-पौधों का खास महत्व है। उक्त बातें पर्यावरण प्रेमी जहाँगीरबाद थानाध्यक्ष अक्षय कुमार ने पौधरोपण के दौरान कही। कुसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी सतीश रिंकू के साथ परिसर में कई पेड़ लगाए इस दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि विभिन्न प्रजातियों के 1 हजार पेड़ो से थाना परिसर को हरा भरा करने का इरादा है। उन्होंने कहा पेड़-पौधे हमें सुख-समृद्घि प्रदान करते हैं। अमूमन लोग पेड़-पौधे गृह-सज्जा के लिए लगाते हैं। पीपल, नीम, आम, केला, बांस जैसे बड़े पेड़ों को भी घर के आहते में लगाया जाता है। किंतु तेजी से बढ़ती जनसंख्या के कारण सिकुड़ते आवासों में पेड़ लगाने का चलन काफी कम होता जा रहा है। आज के समय में हम पेड़ों के स्थान पर छोटे पौधे लगाकर न सिर्फ अपने आवास को खूबसूरत बना सकते हैं, बल्कि शुभ फल भी पा सकते हैं। तुलसी, गेंदा, आंवला, चम्पा, चमेली, मोतिया आदि लगाने चाहिए। ये पौधे वायु को शुद्घ रखते हैं। इस मौके पर चचेरुवा प्रधान विक्की यादव, मुंसी अजीत पांडे, दरोगा दिनेश यादव, सुग्रीव, सोनकर, शैलेन्द्र कुमार, हबीबुर्रहमान समेत कई लोग मौजूद थे।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

