टिकैतनगर, बाराबंकी। जनपद मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित थाना टिकैतनगर के अंतर्गत ग्राम सिकरी जीवल में पिता रमजान ने अपने ही पुत्र अफरुद्दीन उम्र 17 वर्ष की कर दी निर्मम हत्या। मौके पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ अरविंद चतुर्वेदी थाना इंचार्ज टिकैतनगर चैकी इंचार्ज बारिन बाग दल बल के साथ घटनास्थल सिकरी जीवल पहुंचे बताते चलें की परिस्थितियां तो कुछ और ही बयान करती हैं माजरा कुछ और ही है यह तो पुलिस की विवेचना के बाद स्पष्ट हो ही जाएगा अभी बात भविष्य के गर्त में छुपी हुई है। लॉकडाउन में एक माह पहले मुम्बई से घर लौटे बेटे की हत्या कर पिता खुद पुलिस चैकी पहुंच गया। पूरी कहानी सुनकर उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया। मामला टिकैतनगर थाना की बारिनबाग चैकी इलाके का है। यहां सीकरी जीवल गांव है। यहां रहने वाले रमजान के बेटा अफरुद्दीन मुम्बई में काम करता था। लॉकडाउन शुरू होने के बाद काम धंधा बन्द हुआ फिर उसने घर वापसी की। 20 मई को वो घर आ गया। यहां घर पहुंचने के बाद उसकी पिता से अक्सर खटपट होने लगी थी जिसके बाद यह घटना हो गई।
सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

