पुलिस ने किया फूलमती हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। असंद्रा थाना पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार को हुए फूलमती हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की मानें तो दुष्कर्म में असफल होने पर अभियुक्त ने हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी हत्यारे की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर लिया बताया जा रहा है कि बीते 4 जून को थाना क्षेत्र के सड़वा भेलू गांव के बाहर स्थित एक तालाब के पास फूलमती का शव संदिग्ध हालातों में मिला था महिला का गला किसी तेजधार औजार से रेता गया था सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था मृतका की पुत्री की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर की जांच कर रही थी कि मंगलवार की सुबह मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रानीमऊ तिराहे के पास से घटना को अंजाम देने वाले थाना क्षेत्र के ही जमोली मजरे अमहिया गांव निवासी राम हजारी गौतम पुत्र सत्रोहन गौतम को धर दबोचा पूछताछ के दौरान उसने उस घटना को अंजाम देने की बात कबूल किया और निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त औजार भी बरामद कर लिया पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन महिला घर से सरपट काटने गांव के बाहर गई थी जहां महिला को अकेली देखकर अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म की कोशिश की गई दुष्कर्म में असफल होने पर अभियुक्त द्वारा उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई थी पकड़े गए सभी हत्या आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!