कमला नेहरू सेवा सदन बाराबंकी की सेवा निरंतर जारी  प्रवासी मजदूरों एवं मजबूरों की मदद में तत्पर  श्रमिकों, मजदूरों कोरोना योद्धाओं पुलिस कर्मियों आदि में  स्वदेशी कॉटन मास्क वितरण जारी

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी  । कमला नेहरू सेवा सदन बाराबंकी की सेवा निरंतर जारी ।
 प्रवासी मजदूरों एवं मजबूरों की मदद में तत्पर । श्रमिकों, मजदूरों कोरोना योद्धाओं , पुलिस कर्मियों आदि में  स्वदेशी कॉटन मास्क वितरण जारी । बताते चलें लाक डाउन – 1 के प्रथम सप्ताह से ही निरंतर कमला नेहरू सेवा सदन बाराबंकी द्वारा विभिन्न जनपदों जैसे लखनऊ , बाराबंकी , बहराइच , रायबरेली  , बलरामपुर , गोंडा , श्रावस्ती आदि जनपदों में स्वास्थ्य शिक्षा महिला सशक्तिकरण जागरूकता आदि के क्षेत्र में संस्था निरंतर सेवारत है । संस्था ने कोविड – 19 के दौरान बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों एवं क्षेत्रीय मजदूरों को विशेषकर  कमता चौराहा एवं बाराबंकी हाईवे पर फल पानी बिस्कुट एवं भोजन वितरण एवं क्षेत्रीय लोगों को राशन किट वितरण किया ।यही नहीं  बेरोजगार महिलाओं द्वारा उन्हें स्वावलंबी बनाने हेतु उनके द्वारा स्वदेशी कॉटन मास्क बनवा कर उन्हें ₹3000 प्रति माह महिलाओं को आर्थिक सहायता पहुंचाया एवं लोगों में अब तक 12580 काटन मास्क बनवाकर वितरण कराया ।कोविड-19 के इस कठिन दौर में भयंकर महामारी मे शोशल डिस्टेन्सिन्ग का ध्यान रखते हुए संस्था द्वारा वितरण जारी है  । प्रशिक्षार्थियों को ₹5 प्रति मास्क की दर से भुगतान किया जा रहा है । एक माह में महिलाओं को रोजगार भी मुहैया कराया जिससें महिलाओं को 3000/= रूपये प्राप्त हुए ।संस्था की अध्यक्ष श्रीमती संतोष श्रीवास्तव,सचिव डा. नैनी सिंह  ,वंदना शर्मा ,रिकार्डिंग माथुर ,  ज्ञानोदय शुक्ला , रामविलास , नीरज यादव ,  शिव बहाल मौर्या , गिरधर ठाकुर आदि द्वारा कार्यक्रम में निरंतर सहयोग मिल रहा है । स्वदेशी  काटन मास्क  वितरण का कार्यक्रम श्रमिकों, गरीबों,  पुलिस कर्मियों एवं अन्य  कोर्ट ने योद्धाओं  में जारी है।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!